किचन में हर दिन एक गृहिणी के लिए बहुत काम होते हैं। जिसमें कुकिंग से लेकर क्लीनिंग सब कुछ शामिल होता है। रसोई में खाना पकाने के साथ हमें बर्तनों और किचन की साफ-सफाई की ओर भी विशेष ध्यान देना होता है। अन्यथा हमें न तो गंदगी में खाना बनाने का मन करेगा और गंदगी की वजह से हमारा स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। हमारी किचन में ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं। जिनको सफाई करने के लिए हमें ज्यादा मेहनत करनी पडती है। उसमें से एक तवा भी है। अक्सर आपने देखा होगा रोटी और पराठे बनाने के बाद तवा एकदम काला हो जाता है। साथ ही उसपर जिद्दी चिकनाई भी जमा होने लगती है। ऐसे में तवे की सफाई करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कभी-कभी साफ करने के बावजूद भी तवे से गंदगी नहीं जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक जादुई सोल्यूशन लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप एक नहीं बल्कि अपनी रसोई के कई काम को सुलझा सकती हैं।
अधिकतर लोग नहीं जानते हैं कि किचन में रखी कुछ साधारण चीजों और एक्सपेरिमेंट की मदद से हम किचन के कई कामों को आसान बना सकते हैं। जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसी ही ट्रिक बताने जा रहे हैं। जिसको सुनकर शायद आपको अजीब जरूर लगेगा, लेकिन इस हैक से आप अपने एक नहीं बल्कि दो काम कर सकती हैं। इसके लिए आपको लोहे का तवा आलू, नमक और पानी की जरूरत होगी। आइए फिर जान लेते हैं लोहे के तवे पर इन तीन चीजों को रखकर पकाने से क्या होता है।
लोहे के तवे पर आलू, नमक और पानी को पकाने से क्या होता है?
अगर आपके किचन में रोटी और पराठे बनाने वाले लोहे के तवे पर चिकट चिकनाई जमा होने के साथ वो बहुत ज्यादा काला हो गया है, तो उसके लिए आप लोहे के तवे पर सबसे पहले कच्चे आलू को बीच से काटकर रखें। उसके बाद आप उसके ऊपर नमक डालें। तवा हल्का गर्म हो जाने के बाद आप थोडा पानी डाल दें और करीब 10-15 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस ऑफ कर दें और हल्का ठंडा होने दें। अब आपको कच्चे आलू को लेकर तवे पर रगड़ना है। अच्छी तरह रगड लेने के बाद आप तवे पर थोडा बेकिंग सोडा लिक्विड डिश वाश डालकर लोहे के स्क्रबर से घिसें। इसके बाद आपको इसे नार्मल पानी से वॉश कर लेना है। आप देखेंगी तवे पर जमा चिकनाई और कालापन साफ हो गया होगा। यह तरीका बेहद आसान और सस्ता है। जिसको हर कोई कर सकता है। यह आपके लोहे के तवे की सफाई में बेहद काम आएगा।